इस साल हमारी पाठशाला के प्रोजेक्ट डे के लिए एकवि कक्षा से पांचवी कक्षा तक वन का शीर्षक दिया गया था . सारे बच्चों ने बड़े उत्साह और उल्लाह से इस प्रोजेक्ट डे में भाग लिया . चार्ट बनाने के साथ साथ बच्चों ने एक किताब में भी वन के बारे में चित्रों के साथ अन्य विवरण भी लिखे . सारे बच्चों के रंगीन किताबों को पाठशाला के हर कमरे में प्रदर्शन किया गया था . इसके अलावा बच्चों के हाथों से किये गए चार्ट भी एक्टिविटी रूम और जी . सी . रूम में प्रदर्शित किये गए . हर बच्चा अपने माँ , बाप और अन्य रिश्तेदारों के साथ प्रदर्शनी में आया . कक्षा ६ , ७ , ८ को प्रोजेक्ट के लिए सूर्य की ऊर्जा शक्ति , नवाचारों और कृषि के शीर्षक दिए गए थे . इन बच्चों ने भी बड़े आराम से अपना चार्ट और काम समय पर ...