प्रोजेक्ट डे प्रदर्शनी

             
              
इस साल हमारी  पाठशाला के प्रोजेक्ट डे के लिए एकवि कक्षा से पांचवी कक्षा तक वन का शीर्षक दिया गया था. सारे बच्चों ने बड़े उत्साह और उल्लाह  से इस प्रोजेक्ट डे में भाग लिया. चार्ट बनाने के साथ साथ बच्चों ने एक किताब में भी वन के बारे में चित्रों के साथ अन्य विवरण भी  लिखे.
सारे बच्चों के रंगीन  किताबों को  पाठशाला के हर कमरे में प्रदर्शन किया गया था. इसके अलावा बच्चों के हाथों से किये गए चार्ट भी एक्टिविटी रूम और  जी.सी. रूम में प्रदर्शित  किये  गए .हर बच्चा अपने  माँ, बाप और अन्य रिश्तेदारों के साथ प्रदर्शनी में आया. कक्षा ,, को प्रोजेक्ट के लिए सूर्य की  ऊर्जा शक्ति ,नवाचारों और कृषि के  शीर्षक दिए  गए  थे  .इन बच्चों ने भी बड़े आराम से अपना चार्ट और काम समय पर पूरा  करके अध्यापिकाओं को आश्चर्यचकित किया. इस वर्ष का मुख्या अतिथि थीं : संकरा पाठशाला का प्रधान अध्यापिकाजी;श्रीमती मीता वेंकटेश जी .

१२ नवम्बर २०१६ के दिन, सुबह नौ बजे हमारे  प्रधान अध्यापिका और मुख्य अतिथि ने प्रोजेक्ट डे एक संगीत कार्यक्रम  के साथ उद्धघाटन किया. दसवी कक्षा सी के चंद्रशेकर ने तबला बजाया. इस वर्ष के मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में लगे सभी कक्षाओं के छात्त्रों से बनाये गए  सारे चार्ट और किताब देखकर आकर्षित हो गयीं . सारे कक्षाओं से बच्चे आकर खुद सारे लोगों को अपनी प्रदर्शनी का विवरण दिया और आम शब्दों में  समझाया. कुल  मिलाकर,विद्या मंदिर का यह  प्रोजेक्ट डे एक शानदार और आश्चर्यजनक प्रदर्शनी थी और पाठशाला के लिए एक बड़ी सफलता थी .

नरेन् इस

Comments